टीजीटी भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए जनपद आवंटन जारी
प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 2022 भर्ती के लिए तीन और चार जून को प्रस्तावित लिखित परीक्षा की जनपद आवंटन की सूचना शनिवार को जारी कर दी गई। 3539 पदों के सापेक्ष आवेदन करने वाले 868531 अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से 36 जिलों में 614 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। दो पालियों सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा 2:30 से 4:30 बजे तक परीक्षा के लिए तिथिवार, विषयवार एवं पालीवार विवरण आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।तीन जून को पहली पाली में सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, विज्ञान व उर्दू जबकि दूसरी पाली में हिन्दी, गणित, कृषि व संगीत गायन की परीक्षा कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- टीजीटी भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए जनपद आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.