प्रयागराज, जुलाई 15 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती के लिए चल रहे अभिलेख सत्यापन में किसी कारण उपस्थित नहीं हो सके अभ्यर्थियों को एक अवसर दिया है। आयोग के उपसचिव डॉ. संजय सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार टीजीटी के विज्ञापित 3539 पदों के सापेक्ष 15 विषयों की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन नौ जुलाई से चल रहा है जो 17 जुलाई तक होना है। अभिलेख सत्यापन में उपस्थित नहीं हो सके कुछ अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन दिया था जिसके बाद आयोग ने निर्णय लिया है कि जो अभ्यर्थी किन्हीं कारणवश अपने निर्धारित तिथि/समय पर उपस्थित नहीं हुए उन्हें अभिलेख सत्यापन के लिए एक अतिरिक्त एवं अंतिम अवसर 17 जुलाई को प्रदान किया जाता है। सम्बन्धित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि/समय को जारी अभिलेख सत्यापन पत्र एवं वांछि...