टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा- पुरानी नियमावली की मांग को लेकर हजरतगंज में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
गोंडा, जुलाई 28 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) के करीब 20 हजार रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। पुरानी नियमावली के तहत भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर युवा मंच के बैनर तले बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने मंगलवार को राजधानी के हजरतगंज में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि नई भर्ती नियमावली से लाखों योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य संकट में पड़ गया है। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान युवा मंच के प्रतिनिधिमंडल ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को ज्ञापन सौंपकर पुरानी नियमावली के आधार पर जल्द भर्ती विज्ञापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.