टीजीटी-पीजीटी भर्ती : सामान्य ज्ञान का नया पाठ्यक्रम जारी
प्रयागराज, अगस्त 5 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती परीक्षा के लिए सामान्य ज्ञान का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। सामान्य ज्ञान खंड में कुल 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। पाठ्यक्रम को तीन प्रमुख इकाइयों में विभाजित किया गया है। पहली इकाई में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, चर्चित व्यक्तित्व और खेल से जुड़े विषय शामिल किए गए हैं। दूसरी इकाई में भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था, शिक्षा से जुड़े विधिक एवं संवैधानिक विकास, भारतीय अर्थव्यवस्था तथा भारत का सामान्य भूगोल और जनसंख्या से प्रश्न पूछे जाएंगे। तीसरी इकाई सामान्य विज्ञान, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पर आधारित होगी। यह भी पढ़ें- UPESSC TGT Exam : यूपी टीजीटी भर्ती परी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.