टीजीटी-पीजीटी पुरानी नियमावली पर आंदोलन कर रहे छात्र की मौत, धरना-अनशन अब भी जारी
प्रयागराज, सितम्बर 21 -- सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी पुरानी नियमावली के अनुसार अवसर देने की मांग को लेकर सिविल लाइंस स्थित धरनास्थल पर छात्रों का आंदोलन रविवार को 16वें दिन भी जारी रहा। वहीं आंदोलन में शामिल सलोरी में रहकर शिक्षक भर्ती की तैयारी करने वाले और सुजानगंज, जौनपुर के मूल निवासी छात्र विजय बहादुर का शनिवार दोपहर सिविल लाइंस के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। आंदोलन की अगुवाई कर रहे प्रतियोगी छात्र समिति के आशुतोष पांडेय ने दावा किया कि विजय बहादुर का निधन ब्रेन हैमरेज से हुआ है। शनिवार को परिजन शव लेकर जौनपुर चले गए थे और रविवार को छतनाग घाट झूंसी पर आकर अंतिम संस्कार किया गया। आशुतोष पांडेय अन्य साथियों के साथ आंदोलन के साथी को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। छात्रों ने कहा कि सरकार और प्रशासन को यह सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.