प्रयागराज, अप्रैल 9 -- सहायता प्राप्त संस्थाओं में प्रस्तावित टीजीटी/पीजीटी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के संबंध में प्रतियोगी छात्रों ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। अनुरोध किया कि चार वर्षों बाद आने वाली इस भर्ती में लगभग 24 हजार पद विज्ञापित होने की संभावना है। इसलिए किसी भी प्रकार की नई शर्त लागू कर प्रक्रिया को विलंबित न किया जाए। प्रतियोगी छात्रों ने कहा कि टीजीटी कक्षा नौ एवं दस के लिए होती है, जबकि जूनियर स्तर कक्षा छह से आठ तक का है। यदि टीजीटी में टीईटी अनिवार्य किया जाता है तो नियमावली में संशोधन करना पड़ेगा, जिससे पूरी प्रक्रिया लंबित हो जाएगी। इसलिए कक्षा छह से आठ के लिए जूनियर स्तर की भर्ती अलग से निकाली जाए तथा उसके लिए अलग से टीईटी लागू किया जाए। ज्ञापन देने वालों में दिनेश यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.