टीजीटी परीक्षा के पहले दिन कानपुर सेंट्रल पर उमड़े अभ्यर्थी
कानपुर, जून 3 -- कानपुर। टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) परीक्षा के पहले दिन बुधवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। रेलवे के मुताबिक, दिनभर में करीब 15 हजार परीक्षार्थियों का आवागमन स्टेशन पर रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक ट्रेनों से अभ्यर्थियों के आने और लौटने का सिलसिला चलता रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें लगातार सक्रिय रहीं। दो पालियों में परीक्षा होने के कारण सुबह स्टेशन पर आने वालों और शाम को लौटने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ बनी रही। डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल, एसीएम पवन कुमार, जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह और आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार सुरक्षा बल के साथ लगातार स्टेशन परिसर में गश्त करते रहे। यह भी पढ़ें- टीजीटी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न सबसे अधिक भीड़ झांसी, प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.