टीजीटी परीक्षा : साल्वर गिरोह दो सदस्यों को भेजा जेल
वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी। टीजीटी परीक्षा में चेतगंज पुलिस ने साल्वर गिरोह के दो सदस्यों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के मधेपुरा जिले के टेमाभेला (ग्वालपारा) निवासी दौलत कुमार, सुपैल जिले के थर्बिटिया (रतनपुरा) निवासी नीतीश कुमार हैं। प्रकरण में बीते चार जून को ही पुलिस ने एक साल्वर और उसके साथी को जेल भेजा था। विवेचना के क्रम में दौलत और नीतीश का नाम सामने आया। दौलत पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसने ही साल्वर से संपर्क कर सौदा तय कराया था। इसमें नीतीश भी सहयोगी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.