टीजीटी परीक्षा: प्रयागराज से ठेकेदार चला रहा था साल्वर गिरोह का नेटवर्क, कई के बैंक खाते फ्रीज
नई दिल्ली, जून 5 -- यूपी टीजीटी परीक्षा में लखनऊ से गिरफ्तार साल्वरों को प्रयागराज में बैठा ठेकेदार (सरगना) ऋषिकेश आपरेट कर रहा था। वह सुल्तानपुर के दोषपुर का रहने वाला है। साल्वर प्रवक्ता राजेश प्रताप सिंह और अन्य के पकड़े जाने के बाद से मोबाइल बंद कर फरार है। पुलिस की तफ्तीश में दोनों के बीच बैंक खातों से लाखों रुपये के लेन-देन की पुष्टि हुई है। इसके बाद दोनों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। प्रवक्ता राजेश प्रताप सिंह मूल रूप से जौनपुर जनपद के मीरगंज इलाके बरनियांव गांव का रहने वाला है। वह प्रतापगढ़ के कुंडा में टीपी इंटर कॉलेज में हिंदी का प्रवक्ता था। पुलिस की पूछताछ में गिरोह के नेटवर्क के संबंध में कई अहम राज उगले हैं। प्रवक्ता राजेश को जेल भेजने के बाद उससे मिली जानकारी के आधार पर अब अपनी तफ्तीश आगे बढ़ा रही है। टीमें अब सरगना ऋष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.