टीजीटी जीव विज्ञान की सीटों में कटौती पर छात्र नाराज
प्रयागराज, सितम्बर 8 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की प्रस्तावित टीजीटी 2026 भर्ती में जीवविज्ञान विषय की सीटों में भारी कटौती को लेकर प्रतियोगी छात्रों में आक्रोश है। मंगलवार को बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र-छात्राएं जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को डीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार व शिक्षा सेवा चयन आयोग को संबोधित ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने अंतिम विज्ञापन जारी होने से पहले जीवविज्ञान की सीटों की दोबारा समीक्षा कर विज्ञान के बराबर पद निर्धारित करने की मांग की। प्रतियोगी छात्रों का आरोप है कि टीजीटी 2026 के संभावित सीट विवरण में विज्ञान विषय के लिए 2278 सीटें प्रस्तावित हैं, जबकि जीवविज्ञान विषय के लिए महज 632 सीटें रखी जा रही हैं। छात्रों ने सवाल उठाया कि दोनों विषयों को लेकर इतनी बड़ी असम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.