टीजीटी की नई भर्ती जल्द शुरू करने की मांग
प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रतियोगी छात्र मोर्चा की गुरुवार को कार्पेंट्री चौराहे पर हुई बैठक में टीजीटी के नए विज्ञापन को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री को मेल भेजकर टीजीटी की नई भर्ती जल्दी निकालने की मांग की गई। अध्यक्ष विक्की खान ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) को पत्र लिखने के नाम पर टीजीटी की नई भर्ती को फंसाने का काम किया जा रहा है जबकि 15 लाख बीएड डिग्रीधारी भर्ती का इंतजार कर रहे थे। बैठक में कृपा शंकर निरंकारी, अनिल चौधरी, वरुण शर्मा, विवेक मिश्रा, राजेश बालाजी, अजय अवस्थी, सिंहासन सिद्धू, लोकेंद्र शुक्ला, प्रवेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता से छूट के लिए आगे आए 3 राज्यों के शिक्षक, उठाया यह कदम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.