टीजीटी अंग्रेजी में 42 और अभ्यर्थी कराएंगे काउंसिलिंग
प्रयागराज, जुलाई 30 -- सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी 2022 में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में हाईकोर्ट के आदेश पर 42 और अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव एवं पीआरओ डॉ. संजय सिंह के अनुसार, टीजीटी अंग्रेजी में विज्ञापित 557 पदों के सापेक्ष लिखित परीक्षा में अर्हता/अभिलेख परीक्षण के लिए सफल अभ्यर्थियों का परिणाम 30 जून को घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों का अर्हता/अभिलेख परीक्षण आयोग कार्यालय में 16 जुलाई को कराया गया। अंतिम उत्तरकुंजी के खिलाफ हाईकोर्ट में योजित याचिका संख्या 9799/2026 के क्रम में विषय विशेषज्ञों के परामर्श एवं आयोग के निर्णय के अनुसार, 42 और अभ्यर्थियों का अर्हता/अभिलेख परीक्षण 10 अगस्त को कराया जाएगा। इन अभ्यर्थियों की अनुक्रमांकवार सूची आयोग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.