टीजीटी अंग्रेजी का परिणाम सशर्त जारी करने की मांग
प्रयागराज, अगस्त 12 -- टीजीटी 2022 अंग्रेजी विषय के चयनित अभ्यर्थियों ने बुधवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव नंदलाल चौरसिया से मुलाकात कर 16 जुलाई को अभिलेख सत्यापन करवाने वालों का परिणाम शीघ्र जारी करने की मांग रखी। प्रतियोगी छात्र दिनेश यादव, जगजीत सिंह, अरविंद मौर्या, अर्चना राठी, वर्षा सिंह, शालू पाठक, राकेश यादव, राकेश तोमर, नेहा व अंशु यादव आदि ने कहा कि उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित प्रकरण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए न्यायालय के अधीन/अंतिम आदेश के अधीन परिणाम जारी किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.