आजमगढ़, जून 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा दूसरे दिन गुरुवार को सकुशल संपन्न हो गई। जिले में 14 परीक्षा केंद्रों पर 6908 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 5229 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। दूसरे दिन अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को लेकर अभ्यर्थी काफी परेशान नजर आए। उनका कहना था कि अंग्रेजी के पेपर में कई प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर के पूछे गए थे। सुबह की पाली में अंग्रेजी, गृह विज्ञान एवं संगीत विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि शाम की पाली में कला एवं वाणिज्य विषय का पेपर हुआ। अन्य विषयों के पेपर को लेकर परीक्षार्थियों के चेहरे पर संतोष दिखा। यह भी पढ़ें- अंग्रेजी और जीव विज्ञान के सवालों ने अभ्यर्थियों की ली मेधा की परीक्षा अंग्रेजी विषय के अभ्यर्थियों...