वाराणसी, जून 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से बुधवार को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 3539 पदों के लिए परीक्षा हुई। जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 59.95 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।बुधवार को पहली पाली में कुल 17633 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 34.4 प्रतिशत यानी 6065 ने ही परीक्षा दी। 65.6 प्रतिशत यानी 11568 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में कुल 15012 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। उनमें महज 45.7 प्रतिशत यानी 6860 ने परीक्षा दी। 54.3 प्रतिशत यानी 54.3 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली 2.30 बजे से 4.30 बजे तक हुई। यह भी पढ़ें- टीजीटी परीक्षा कैमरों की निगरानी में हुई सात केन्द्रों पर दो पालियों मे...