प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी पर कार्यरत अनुचर की एक साल पहले गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अनुचर की पत्नी को टीचर सेल्फ केयर टीम के सदस्यों ने करीब 50 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग किया है। सहयोग में न केवल जिले से बल्कि प्रदेश के हर कोने से आर्थिक सहयोग की धनराशि एकत्रित कर भेजी गई है। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के बीआरसी अजगरा में कार्यरत अनुचर इमरान की एक साल पहले गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी। मृतक अनुचर टीचर सेल्फ केयर टीम का सदस्य था। अनुचर की मौत से पीड़ित परिवार के सहयोग में टीचर सेल्फ केयर टीम ने पहल शुरू की। इसके बाद प्रदेश कर हर कोने से सदस्यों ने सहयोग भेजना शुरू किया। 15 दिन में मृतक अनुचर की पत्नी स्वालेहा खान के बैंक खाते में 49 लाख 80 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग इकट्ठा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.