अल्मोड़ा, मार्च 11 -- प्रदेश में शिक्षकों की टीचर सेल्फ केयर टीम का गठन होने से शिक्षक संगठनों ने खुशी जताई है। प्राथमिक शिक्षक संघ ताड़ीखेत के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हरीश चंद्र फुलोरिया का कहना है कि इस पहल से जहां शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के बीच सहयोग और विश्वास बढ़ेगा। वहीं इससे एकजुटता भी आएगी। शिक्षक नासिर हुसैन, ललित पालीवाल, राजकीय शिक्षक संघ के किशोर जोशी ने भी इस पहल की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...