हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 1 -- बिहार के शेखपुरा जिले में हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। जिले के बहुचर्चित चंचला हत्याकांड में आखिरकार इंसाफ की उम्मीद जग गई है। सदर थाना की पुलिस ने ऑनर किलिंग के इस मामले में मृतका की मां अनिता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।अनिता सुदासपुर मिडिल स्कूल में शिक्षिका हैं और उन्हें पुलिस ने शहर के कमासी गांव में उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह स्कूल जा रही थीं। इस हत्याकांड में मृतका के पिता बचनदेव चौहान और भाई शुभम कुमार अब भी फरार हैं। केस के अनुसंधानक दारोगा राजकुमार ने बताया कि 25 नवंबर 2024 को चंचला कुमारी का शव उसके घर में ही पंखे से लटकता मिला था। खुद को बचाने के लिए पिता बचनदेव चौहान ने बेटी के प्रेमी (कारे गांव निवासी शुभम कुमार) पर आत्महत्या के लिए उकसाने का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था। हालांकि...