वरिष्ठ संवाददाता, मई 27 -- यूपी के मुरादाबाद में एक शिक्षक ने छात्रा का रेप किया। बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्रा के शोषण का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां साल 2016 में आरोपी ने आठवीं में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी को फेल होने का डर दिखाकर गणित का ट्यूशन देने के बहाने बुलाना शुरू किया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता के परिजनों ने उसका रिश्ता तय किया तो आरोपी ने मंगेतर को कॉल कर उसका रिश्ता भी तुड़वा दिया। सिविल लाइंस पुलिस ने को जेल भेज दिया है। मामले में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि साल 2016 में वह पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। उस समय उसकी उम्र 14 साल थी। पीड़िता के अनुसार उस स्क...