टीचर और क्लासमेट की पिटाई से आठवीं की छात्रा की मौत, वीडियो में कैद हुई हैवानियत की दास्तां
पचदेवरा (हरदोई) संवाददाता, अगस्त 31 -- यूपी के हरदोई में आठवीं की छात्रा के साथ उसकी ही क्लासमेट और टीचर ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने से पहले उसने अपने साथ हुई हैवानियत अस्पताल के बेड पर लेटे-लेटे बयां की। अब इसी आपबीती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला पचदेवरा थाना क्षेत्र के सहुआपुर गांव का है। क्लासमेट और टीचर की पिटाई से छात्रा की मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी है। उसका वीडियो देख लोग कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 62 सेकेंड के इस वीडियो में छात्रा अस्पताल में भर्ती नजर आ रही है। इसमें उसके दोनों हाथों में प्लास्टर चढ़ा दिख रहा है। छात्रा वीडियो में बोल रही है कि साथ में पढ़ने वाली लड़की ने पहले पिटाई की। जब वह शिकायत करने गई तो टीचर ने भी उसे मारा। वायरल वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.