लखनऊ, अक्टूबर 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) का वार्षिक सम्मेलन 5 अक्तूबर को लखनऊ में होगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दिनेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि फेडरेशन का वार्षिक सम्मेलन सोमवार को राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी साइंटिफिक कन्वेशन सेन्टर में होगा। उन्होंने बताया कि टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन एवं स्थापना दिवस समारोह के आयोजन का उत्तरदायित्व उत्तर प्रदेश को मिला है। इसलिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखण्ड, जम्मू कश्मीर, झारखण्ड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के शिक्षक प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे।उत्तर यह भी पढ़ें- Deoria...