टीचर्स क्रिकेट क्लब, महादेव स्ट्राइकर्स ने जीते मुकाबले
बरेली, अप्रैल 12 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। निशान्त पटेल स्पोर्ट्स हब खेल मैदान पर हो रहे जीपी कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में टीचर्स क्रिकेट क्लब और महादेव स्ट्राइकर्स ने शानदार दर्ज की। पहले मुकाबले में टीचर्स क्रिकेट क्लब ने व्हाइट कैप्स को हराया। टीचर्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए व्हाइट कैप्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। टीम की ओर से क्षितिज प्रताप सिंह ने शानदार 87 रन बनाए, जबकि दानिश ने 16 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीचर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 16 ओवरों में चार विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से आशुतोष ने 74 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अभिषेक ने 35 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए आशुतोष को मैन ऑफ द मैच चुना गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.