टीचर्स कॉलोनी में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं, बरसात में होती है नारकीय स्थिति
गोड्डा, मार्च 12 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । नगर निकाय चुनाव की पूरी प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गई है। अब शहर के लोगों को नई नगर सरकार से काफी उम्मीदें हैं। शहर के टीचर्स कॉलोनी मोहल्ले के लोग लंबे समय से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। मोहल्ले में नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। मोहल्लेवासियों के अनुसार पहले इस इलाके में बरसात का पानी नहीं जमता था, लेकिन समय के साथ आबादी बढ़ने और आसपास नए मोहल्ले बसने से पानी की प्राकृतिक निकासी का रास्ता बाधित हो गया। स्थिति यह है कि बारिश होने पर पानी कई दिनों तक मोहल्ले में जमा रहता है। मोहल्ला मुख्य सड़क के नाले से नीचे स्थित है। इस कारण यहां का पानी स्वतः मुख्य नाले तक नहीं पहुंच पाता। कई बार लोग अपने घरों में पम्पिंग सेट लगाकर पानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.