टीचरों को सातवां वेतनमान नहीं दिला सका तो वोट मांगने नहीं आउंगा, बिहार MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का वादा
प्रधान संवाददाता, अक्टूबर 1 -- बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इस बीच जनसुराज के सूत्रधार विधायक प्रशांत किशोर ने एक औऱ बड़ा वादा किया है। बुधवार को पीके तिरहुत शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवारों डॉ. विमोहन कुमार और श्यामनंदन यादव के नामांकन में मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। उन्होंने यहां कहा कि एमएलसी चुनाव में जीत पर शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाएंगे। यदि ऐसा नहीं कर सके तो वोट मांगने नहीं आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में 10 हजार रुपये देकर लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं को खरीदने का प्रयास किया गया। अब जनता को यह बताना है कि जाग चुकी है और उसके सामने नया विकल्प मौजूद है। प्रशांत किशोर ने कहा कि यह सरकार बनाने या हटाने का नहीं, बल्कि सरकार को जवाबदेह बनाने और उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.