टीचरों की कमी पर लखनऊ में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, जाम में फंसे मंत्री ने गाड़ी से उतरकर समझाया
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को जेन अल्फा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन देखने को मिला। जेन अल्फा में भारी आक्रोश था। पारा के मोहान रोड़ स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में अध्यापकों की कमी से नाराज सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए। विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोहान रोड़ पर जाम लगा दिया और छात्र सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। तभी रास्ते से गुजर रहे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने छात्रों को सड़क पर बैठा देख काफिला रोक कर समझाया-बुझाया और विद्यालय परिसर में लेकर गए। छात्रों से संवाद के दौरान छात्रों ने कई कमियां बताई जिसके निस्तारण का आश्वासन दिया।शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के कक्षा 8 से 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.