मुरादाबाद, मार्च 15 -- जन्म लेने के बाद जिन बच्चों को निर्धारित समय अंतराल के बीच टीका लगवाया जा रहा है उनके बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने की रफ्तार काफी तेजी से घटी है। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में नए टीके शामिल होने के बाद से बच्चों में कुछ ऐसी बीमारियों का प्रकोप घट गया है जो पूर्व के वर्षों में अत्यधिक देखने को मिलता था। चिकित्सकों का कहना है कि रोटा वायरस के संक्रमण से सर्दी के मौसम में छोटे बच्चों को होने वाले डायरिया के प्रकोप में बेहद कमी आई है। रोटा के मामलों की संख्या काफी तेजी से घटकर अब सिर्फ पांच फीसदी के करीब रह गई है। बच्चों के निमोनिया और मीजल्स की चपेट में आने के मामले भी अब काफी घट गए हैं। टीकाकरण कार्यक्रम में अब एचपीवी (ह्यूमन पैपोलिमा वायरस) का टीका लगाए जाने की अब शुरुआत हो रही है। इससे महिलाओं में बच्चेदान...