बिजनौर, मई 9 -- शाहबाद क्षेत्र में एक युवक ने गुरुवार को दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल पेश कर समाज को बड़ा संदेश दिया है। लगन समारोह के दौरान कन्या पक्ष की ओर से टीके में दिये गए 12 लाख रुपये युवक ने सम्मानपूर्वक लौटा दिए। युवक के इस कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है। शाहबाद के गांव रसूलपुर निवासी चौधरी मलखान सिंह के बेटे शोभित कुमार का रिश्ता बरेली जिले की आंवला तहसील के गांव भूड़ा बसंतपुर निवासी चौधरी योगेंद्र की बेटी से तय हुआ है। गुरुवार को मिलक में शादी समारोह आयोजित किया गया, इससे पहले लगन की रस्म हुई। रसूलपुर निवासी आरएसएस के जिला कार्यवाह पुनीत सिवाल ने बताया कि लगन के दौरान कन्या पक्ष की ओर से टीके में शोभित कुमार को 12 लाख रुपये नकद दिए गए। शोभित ने रकम को माथे से लगाकर सम्मान जताया, लेकिन इसके बाद पूरी रकम लड़की के पिता को वापस क...