टीका से वंचित बच्चों के लिए शुरू होगा जीरो डोज अभियान
मिर्जापुर, जून 13 -- लालगंज। स्वास्थ्य विभाग ने नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें टीका सुरक्षा चक्र से जोड़ने के लिए शुक्रवार को लालगंज विकासखंड सभागार में जीरो डोज कार्यक्रम के द्वितीय चरण का तहसील स्तरीय अभिमुखीकरण एवं संवेदीकरण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभागों के अधिकारियों ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर मंथन किए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज के अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने कहा कि टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें नियमित टीकाकरण से जोड़ना अभियान की प्राथमिकता है, जो किसी कारणवश अब तक छूट गए हैं। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।जिला समन्वयक कमलेश कुमार ने बताया कि अभियान के दूसरे चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.