टीका लगाने के बाद नवजात की मौत, झारखंड में गुस्साए परिजनों का जमकर हंगामा
जमशेदपुर, मई 12 -- झारखंड में टीका लगाने के बाद एक नवजात की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बच्चे को टीका लगवाने के बाद परिजन उसे घर ले गए, जहां कुछ देर बाद उसका रंग नीला पड़ गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी बिट्टू रवानी के तीन दिन के नवजात (बेटा) की सोमवार को मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि एमजीएम अस्पताल में बीसीजी का टीका लगवाया गया था। घर ले जाने पर तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में जाकर हंगामा किया। इधर, अस्पताल में बताया गया कि उसी वॉयल (सीसी) से अन्य कई बच्चों को टीका दिया गया, जो स्वस्थ हैं। यह भी पढ़ें- झारखंड में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे कांग्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.