टीका राम अध्यक्ष व राम सूचित ने महामंत्री पद की शपथ ली
लखनऊ, जून 6 -- टेंट कैटर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शनिवार को चिनहट जोन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि चेयरमैन मोती लाल, अध्यक्ष टीका राम यादव, महामंत्री राम सूचित शर्मा और कोषाध्यक्ष रवि कश्यप ने शपथ ली। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि बहराइच के एक पीड़ित टेंट व्यापारी को 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद और टेंट का सामान देकर दोबारा काम शुरू कराने की सराहनीय पहल की। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कीर्ति चौधरी, नगर महामंत्री ऋतिक जायसवाल सहित कई प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.