वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। काशी में सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामले अब चिंता का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं। जिले में हर एक लाख महिलाओं में लगभग पांच इस घातक बीमारी की चपेट में आ रही हैं, जबकि इनमें से चार महिलाओं की मौत हो जाती है। इसके बावजूद बचाव के लिए नि:शुल्क लगने वाला ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीका लगवाने में किशोरियां और अभिभावक लापरवाही बरत रहे हैं। पिछले दस दिन में सिर्फ चार किशोरियों को ही टीका लगा है। इससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में करीब 30 हजार किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में 15 मार्च को अभियान की शुरुआत हुई थी। अभी टीका सिर्फ मंडलीय अस्पताल में लग रहा है। अभियान की धीमी रफ्तार के पीछे अभिभावको...