टीका-चंदन और फूलों से हुआ नौनिहालों का स्वागत
प्रयागराज, जुलाई 1 -- 'स्कूल चलें हम' अभियान के तहत बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय, दारागंज में बच्चों का स्वागत किया गया। स्कूल की दहलीज पर कदम रखते ही नन्हे-मुन्नों का रोली-चंदन का टीका लगाकर और पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के इस आत्मीय स्वागत से बच्चे खिल उठे। स्वागत समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व उपमहापौर एवं महिला आयोग की पूर्व सदस्य अनामिका चौधरी ने कहा कि बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करने का मकसद सिर्फ रस्म नहीं है। हम चाहते हैं कि बच्चे स्कूल से भावनात्मक रूप से जुड़ें। जब स्कूल में अपनापन मिलेगा तो वे रोज आएंगे और ड्रॉपआउट की समस्या खत्म होगी। प्रथम दिन बच्चों के स्वागत के लिए स्कूल परिसर को गुब्बारों और रंगोली से सजाया गया था। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस सत्र में 15 नए बच्चों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.