चक्रधरपुर, मार्च 7 -- चक्रधरपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडल के वित विभाग के अधिकारी स्तर पर दबादला किया गया है। आद्रा रेल मंडल के सिनियर डीएफएम टीकाराम मीणा का तबादला चक्रधरपुर के सिनियर डीएफएम हमेंत मधुर के स्थान पर किया गया है। खड़गपुर के सिनियर डीएफएम प्रवीण कुमार का तबादला आद्रा रेल मंडल के सिनियर डीएफएम के तौर पर किया गया है। वे टीकाराम मीणा के स्थान पर पदस्थापित किए गए हैं। चक्रधरपुर के सिनियर डीएफएम हेमंत मधुर का तबादला खड़गपुर के सिनियर डीएफएम के तौर पर किया गया है। उन्हें खड़गपुर के सिनियर डीएफएम प्रवीण कुमार के जगह पदस्थापित किया गया है। गार्डनरीच के डिप्टी एफए एंड सीएओ बुक्स एंड बजट (उप वितीय सलाहकार और मुख्य लेखा अधिकारी) नीरज कुमार सिंह का तबादला डिप्टी एफए एंड सीएओ ट्राफिक एंड स्टेटिक्स गार्डनरिच के तौर पर किया गया है।...