खगडि़या, अप्रैल 25 -- खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के टीकारामपुर (मथुरापुर) में आयोजित दस दिवसीय रामध्वनी महायज्ञ शुक्रवार को शुरु किया गया। रामध्वनि महायज्ञ का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने की। रामध्वनि महायज्ञ को लेकर 51 प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही नौ दिवसीय मेले का भी आगाज हुआ, जो स्थानीय लोगों के लिए आस्था और उत्सव का केंद्र बनेगा। आयोजकों द्वारा बताया गया कि यह धार्मिक आयोजन लगातार नौ दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान जैसे अन्नाधिवास, वस्त्राधिवास, पुष्पाधिवास, घृताधिवास, मिष्ठानाधिवास एवं फलाधिवास संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री राम दरबार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा और 51 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन होगा, जिससे पूरा क्षेत्र दिव्य रोशनी और भक्ति में सराबोर हो जाएगा। नगर सभापत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.