टीकारामपुर टीओपी में तैनात सिपाही की हार्ट अटैक से मौत
मुंगेर, अगस्त 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता। टीकारामपुर टीओपी में पदस्थापित वर्ष 2015 बैच के सिपाही रणवीर कुमार (35) की गुरुवार की रात दिल का दौरा पड़ने से असामयिक मौत हो गई। घटना की भनक शुक्रवार की सुबह तब लगी जब काफी देर तक न सोकर उठने पर परिजन उन्हें जगाने कमरे में गए। मिली जानकारी के अनुसार, सिपाही रणवीर कुमार गुरुवार रात ड्यूटी खत्म कर खाना खाने के बाद टीकारामपुर स्थित अपने आवास पर सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक वे बाहर नहीं निकले, तो घर के लोग उन्हें उठाने पहुंचे। शरीर में कोई हलचल न देख परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया, जिन्होंने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.