टीकादास धाम में 17 जून से हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ
उन्नाव, मई 23 -- उन्नाव, संवाददाता। माखी के टीकादास धाम में 17 जून से हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ होग, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्त हवन में आहुतियां डालेंगे। 23 जून तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान में सुबह नवग्रह व देव पूजन का कार्यक्रम होगा। वहीं दोपहर से शाम में हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। महायज्ञ कार्यक्रम मंदिर के मंहत बृजेशपुरी महराज के निर्देशन में होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु यजमान बनकर लोक कल्याण के लिए पूजन में शामिल होते हैं। अंतिम दिन भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.