मैनपुरी, मार्च 31 -- 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए निशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो गया। कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधीक्षक डा. प्रदीप यादव ने अभियान का शुभारंभ किया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम करना है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम एचपीबी टीके को शामिल करने वाले 160 देशों की कतार में शामिल हो गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ में 90 दिन के अंदर 15 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली लड़कियों को निशुल्क टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के बाद उन्हें 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाएगा। टीकाकरण से पहले लड़कियों को खाली पेट नहीं होना चाहिए। यह टीकाकरण अवकाश के दिन को छोड़कर रोजाना संचालित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...