मऊ, मई 10 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पर शनिवार को एचपीवी वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और आशा कार्यकत्रियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जरूरी एचपीवी वैक्सीन के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि सीएचसी दोहरीघाट पर टीकाकरण अभियान का एक अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है,जो 30 जून तक चलेगा। लोगों से अपील की गई कि जिन बालिकाओं की उम्र 14 वर्ष पूरी हो चुकी है और 15 वर्ष से ऊपर नही है। ऐसी बालिकाओं को लाकर टीका अवश्य लगवा ले। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फैजान ने बताया कि एक समय ऐसा था जब एचपीवी का महंगा टीका केवल संपन्न परिवारों की बेटियों तक ही सीमित था। यह भी पढ़ें- टीकाकरण से संभव है सर्वाइकल कैंसर से बचाव : डॉ. फैजान लेकिन अब गरीब परिवारों की बालिकाओं को भी यह सुरक्षा कव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.