हजारीबाग, जनवरी 8 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के बरसोत गांव निवासी मुकेश रविदास के चार माह के शिशु के टीकाकरण के बाद हुई मौत की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम बरसोत पहुंची। जांच टीम ने बच्चे के पिता मुकेश रविदास और बच्चे की माता से बातचीत कर जानकारी ली। मृत बच्चे के माता पिता ने बताया कि उसके बच्चे की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को नजर अंदाज किया गया और नियम विरुद्ध टीकाकरण किया गया। जांच टीम में डब्लु एचओ सर्विलांस के डाॅ दीपक कुमार, डीआरसीएचओ डॉ सुभाष प्रसाद, बरही अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी, डॉ ज्योति कुमारी समेत अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.