बिजनौर, सितम्बर 10 -- यूनिसेफ,पीसीआई इंडिया एवं गावी के सहयोग से प्रथम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं आशा, एएनएम, संगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी स्योहारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ओर अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही द्वारा की गई। प्रशिक्षण के दौरान यूनिसेफ पीसीआई इंडिया के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सौरव आर्य एवं फैसल खान एवं जिला समन्वयक नवीन त्रिपाठी द्वारा प्रतिभागियों को नियमित टीकाकरण को प्रभावी बनाने तथा टीकाकरण से वंचित बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के विषय प्रशिक्षण में टीकाकरण से इनकार करने वाले एवं अवरोध उत्पन्न करने वाले परिवारों को समझाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित करना, सामाजिक ए...