फरीदाबाद, मार्च 17 -- फरीदाबाद। जिले में टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर सुरक्षा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर सर्वे अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत उन बच्चों को चिन्हित किया जाएगा, जो अब तक नियमित टीकाकरण से बाहर रह गए हैं, ताकि उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जाने वाले इस सर्वे में क्षेत्र के पार्षद, पब्लिक हेल्थ मैनेजर और चिकित्सा अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि घर-घर जाकर ऐसे बच्चों की पहचान की जाए और उन्हें टीकाकरण के दायरे में लाया जाए। बता दें कि इससे पहले जनवरी माह में भी टीकाकरण से वंचित बच्चों को लेकर विशेष अभियान चलाया गया था। उस दौरान कृष्णा कॉलोनी में करीब 40 से 45 बच्चे ऐसे पाए गए थे, जिन्हें कोई भी टीका नहीं लगा था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.