औरैया, अगस्त 14 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लान को लेकर प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने ब्लॉक में टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए छूटे और आंशिक रूप से टीकाकृत बच्चों को चिह्नित कर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि कोई भी बच्चा और गर्भवती टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए टीकाकरण सत्रों की नियमित निगरानी की जाए। छूटे लाभार्थियों का समय से फॉलोअप कर उनका टीकाकरण कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। बैठक में अजीतमल ब्लॉक के माइक्रोप्लान की बिंदुवार समीक्षा की गई। टीकाकरण सत्र स्थलों, टीकों की आवश्यकता, छूटे एवं आंशिक रूप से टीकाकृत...