टीकाकरण से इनकार पर आएगी जोनल हेल्थ कमेटी
कानपुर, अगस्त 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में नियमित टीकाकरण की पहुंच बढ़ाने और एक भी पात्र बच्चे को टीकाकरण से वंचित न रहने देने के लिए अब टीकाकरण से इनकार करने वाले अथवा हिचकिचाहट दिखाने वाले परिवारों तक जोनल हेल्थ कमेटियां पहुंचेंगी। ऐसे परिवारों की पहचान कर उन्हें जागरूक किया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टीकाकरण से जोड़ा जाएगा। यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे जैन ने मंगलवार को सिटी हेल्थ एक्शन प्लान की समीक्षा-सह-ओरिएंटेशन बैठक में दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह, नगर निगम के जोनल अधिकारी, जेएसआई की प्रतिनिधि हुदा जेहरा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा सभी छह जोन की जोनल हेल्थ कमेटियों के सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.