बहराइच, जुलाई 2 -- कैसरगंज, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनिसेफ के सहयोग से टीकाकरण से इनकार परिवारों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। ब्लॉक रैपिड रिस्पॉन्स टीम परिवारों से संवाद स्थापित कर बच्चों का टीकाकरण कराएगी। यूनीसेफ के ब्लॉक कॉर्डिनेटर शुभम श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों की पहचान, उनके संकोच एवं भ्रांतियों के कारणों को समझने तथा वैज्ञानिक तथ्यों एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन संचार (बीसीसी) के माध्यम से उनकी शंकाओं का समाधान करने के संबंध में जानकारी दी। माइक्रोप्लान के प्रभावी क्रियान्वयन, छूटे हुए बच्चों की पहचान, समयबद्ध फॉलो-अप, समुदाय के प्रभावशाली व्यक्तियों की सहभागिता तथा स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ के समन्वय से टीकाकरण कवरेज बढ़ान...