मुजफ्फरपुर, नवम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। निमयित टीकाकरण में 50 प्रतिशत बीसीजी का टीका बर्बाद हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रायल की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। मंत्रालय से इस बारे में सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर टीके की बर्बादी कम करने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीसीजी के अलावा अन्य टीकों की बर्बादी का जिक्र किया है। बीजीसी का टीका नवजातों को टीबी और अन्य संक्रमणों से बचाव के लिए दिया जाता है। नियमित टीका में बीसीजी एक महत्वपूर्ण टीका है। क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ सरिता शंकर ने बताया कि टीके की बर्बादी के बारे में संबंधित जिलों से जानकारी ली जाएगी। मीजल्स-रूबेला का टीका 25% हो जाता खराब बीसीजी के बाद मीजल्स का टीका सबसे अधिक बर्बाद हो रहा है। मीजल्स-रूबेला का टीका 25 प्रतिशत बर्बाद हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.