मुंगेर, मई 3 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए चलाए जा रहे ग्रार्डासिल टीकाकरण अभियान में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों पर गाज गिरी है। राज्य स्तर से मिल रहे सख्त निर्देशों के बावजूद टीकाकरण की धीमी रफ्तार पर कड़ा रुख अपनाते हुए सिविल सर्जन डॉ. राजू ने जिला मुख्यालय के पांच शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (यूपीएचसी) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। ​सिविल सर्जन ने बताया कि ग्रार्डासिल वैक्सीनेशन की प्रगति की प्रतिदिन राज्य स्तर से समीक्षा की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने 14 से 15 आयु वर्ग की किशोरियों को प्राथमिकता के आधार पर इस टीके से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा है। यह भी पढ़ें- जून तक चलेगा एचपीवी टीकाकरण अभियान हालांकि, समीक्षा के दौरान ल...