टीकाकरण में जीरो डोजर बच्चों को दें वरीयता
वाराणसी, जुलाई 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गावी-जेएसआई के सहयोग से दुर्गाकुंड स्थित सीएमओ कार्यालय में जिला स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। इसमें एक साल तक के बच्चों को काली खांसी, गलाघोटू और टिटनेस से बचाव के लिए लगने वाला पेंटा टीका का एक भी डोज नहीं लगने पर चर्चा हुई। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि एक साल की उम्र तक बच्चों को टीके का तीन डोज लगना चाहिए। जिन्हें एक भी डोज नहीं लगा है, वे जीरो डोजर के रूप में चिन्हित हैं। उन्होंने कहा कि जीरो डोजर बच्चों को चिन्हित कर टीका लगाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसएस कन्नौजिया ने कहा कि रूटीन इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम की सफलता सही माइक्रो प्लानिंग, समयबद्ध रिपोर्टिंग, यू-विन प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। यह भी पढ़ें- टीकाकरण से वंचित लाभार्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.