आजमगढ़, मार्च 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। सीएमओ कार्यालय सभागार में सोमवार को कोल्ड चेन प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता में कोल्ड चेन प्रबंधन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निर्धारित तापमान का पालन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित मानव संसाधन ही इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित कर सकते हैं। जिससे जनपद में सुरक्षित एवं प्रभावी टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अब्दुल अजीज ने कहा कि ई-विन पोर्टल के माध्यम से वैक्सीन की निगरानी, स्टॉक प्रबंधन एवं रिपोर्टिंग को पारदर्शी और प्रभावी बनाया गया है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और टीकाकरण सेवाओं ...