कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर देहात। डीएम की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय व विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। वहीं पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा के बाद निर्देश दिए। समीक्षा में संस्थागत प्रसव बढ़ाने, मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने, जननी सुरक्षा योजना का लाभ देने, गर्भवती महिलाओं व बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए। डीएम कपिल सिंह ने मातृत्व मृत्यु के संबंध में विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी एमओआईसी को संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए। आरबीएसके टीम कमजोर बच्चों का चिह्नांकन कर प्रभावी कार्यवाही करें। वर्तमान में मच्छर जनित व...