मथुरा, मई 16 -- जनपद स्तर पर एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को आईएमए हॉल में स्वास्थ्य विभाग, आईएमए एवं जेएसआई संस्था द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आईएमए मथुरा सचिव डा. ललित वार्ष्णेय द्वारा अभिवादन से की गई। जिला क्षयरोग अधिकारी डा. संजीव यादव ने कहा कि 14 वर्ष की किशोरियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। आईएमए मथुरा अध्यक्ष डा. बीएस गोयल ने बताया कि सरकार की इस पहल के बाद सभी लक्षित लाभार्थियों को निःशुल्क वैक्सीन मिल सकेगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रोहितास सिंह ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला महिला चिकित्सालय मथुरा पर यह टीका निःशुल्क उपलब्ध है। टीकाकरण बालिकाओं के स्वस्थ एवं सुरक्...